P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या...

लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह — विजयराघवगढ़ में तनाव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल न्यूज़/कटनी/ विजयराघवगढ़– कैमोर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष निलेश नीलू रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या विशेष समुदाय के अकरम खान और प्रिंस जोसफ नामक दो युवकों ने की। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में तनाव की स्थिति बन गई।मृतक नीलू रजक की बॉडी को विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।सूचना मिलने पर पटना में चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय विधायक संजय पाठक और सांसद वी.डी. शर्मा ने फोन पर पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। शाम होते-होते विधायक संजय पाठक विशेष विमान से विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी के साथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की और मांग रखी कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।हत्या का कारणजानकारी के अनुसार, अकरम खान और उसके साथियों द्वारा स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं का नीलू रजक विरोध करते थे। एक माह पूर्व डीएवी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी को रोकने पर अकरम खान ने पुलिस के सामने ही नीलू को गोली मारने की धमकी दी थी। नीलू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत एसपी से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी रंजिश के चलते सोमवार को अकरम खान ने अपने साथी के साथ मिलकर नीलू रजक की हत्या कर दी।जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापनघटना के विरोध में विधायक संजय पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने जिला कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों, उन्हें संरक्षण देने वालों, अवैध नशा कारोबारियों और हथियार सप्लायरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।दबाव बढ़ने पर देर शाम एसपी ने कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।घटना स्थल और अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। मौके पर विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पलक ग्रोवर, वसुधा मिश्रा, भवानी मिश्रा, श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट