सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -जिले के समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) विषय अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायत फैसिलिटेटर टीम के गठन एवं उनके दायित्वों तथा पंचायत विकास की प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम को क्लस्टर वाइज आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम विकास योजना निर्माण, जनसुनवाई, प्राथमिकता निर्धारण, संसाधन मानचित्रण, तथा TMP पोर्टल के माध्यम से योजना पंजीयन की विस्तृत जानकारी दी गई।
परिशिक्षण सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा TMP पोर्टल पर सफलतापूर्वक ऑनलाइन पंजीयन किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर संबंधित जनपद के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं तकनीकी सहायकों की सक्रिय उपस्थिति रही।इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्षम एवं प्रशिक्षित टीम तैयार करना था, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर गांव के समग्र विकास को गति दी जा सके।


