P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस नेता महेश पटेल ने की कलेक्टर से मुलाकात.. छीतू किराड़ जी...

कांग्रेस नेता महेश पटेल ने की कलेक्टर से मुलाकात.. छीतू किराड़ जी की मूर्ति लगाने की मांग

जन आंदोलन के मुद्दों को भी कलेक्टर के सामने रखा

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से सौजन्य भेंट करने के लिए पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जयस प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत, जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश, कैलाश चौहान सरपंच, लक्ष्मण डावर सरपंच, भाया भाई सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर से की प्रतिनिधि मंडल ने मांग
प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तथा महान जननायक छीतू किराड़ जी की मूर्ति स्थापना के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। महेश पटेल ने बताया कि मूर्ति का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 10 नवम्बर को मूर्ति जिले में लाने की योजना है। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि आदिवासी समाज को आवंटित भूमि पर ही छीतू किराड़ जी की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह भूमि उसी वीर सपूत के सम्मान में समर्पित की जाएगी, जिन्होंने हमारे जिले और समाज के लिए अदम्य साहस व बलिदान का परिचय दिया था। इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।

जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन के सामने जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे छकतला मंडी को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। बखतगढ़ अस्पताल को जल्द से जल्द चालू किया जाए। फुलमाल अस्पताल में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए शामिल थे। साथ ही, प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व में आयोजित जन आंदोलनों में उठाए गए मुद्दों के शीघ्र निराकरण की भी मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट