Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी नगर निगम ऑडिटोरियम बसस्टैंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा...

कटनी नगर निगम ऑडिटोरियम बसस्टैंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

* सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल /कटनी* – जिले के बसस्टैंड स्थित आडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल की मौजूदगी में शनिवार को अतुल्य भारत के हृदय प्रदेश “मध्यप्रदेश” का 70वाँ स्थापना दिवस ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ उत्सवी माहौल में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।इस मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी,एस पी श्री अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक,पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, मौजूद हैं।स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट