भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम: CM सोमवार 3 नवंबर 2025 को राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव दिनभर अनेक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े आयोजनों में भाग लेंगे।
सुबह 11 बजे — एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजपुर क्लब के सामने अरेरा कॉलोनी स्थित एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन ऊर्जा प्रबंधन क्षेत्र में राज्य की आधुनिक जरूरतों को पूरा करेगा।
दोपहर 12:15 बजे — राजभवन भ्रमण
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
दोपहर 1:10 बजे — नि:शुल्क चिकित्सा शिविर (ईंटखेड़ी, बैरसिया)
स्वंयवर मैरिज गार्डन ईंटखेड़ी (बैरसिया, भोपाल) में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगे। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन-स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है।
शाम 7 बजे — सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य (लाल परेड ग्राउंड)
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड में “अभ्युदय मध्यप्रदेश – प्रदेश के सर्वांगीण विकास की पहल” कार्यक्रम अंतर्गत “सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य” का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
रात 8:20 बजे — भोपाल से नई दिल्ली प्रस्थान
मुख्यमंत्री रात 8:20 बजे भोपाल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 9:40 बजे होटल इंपीरियल, जनपथ में रात्रि विश्राम करेंगे।


