P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: खाद फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की दबने से मौत

Jhabua News: खाद फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की दबने से मौत

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रो फास खाद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया।

फैक्ट्री परिसर में खाद की भारी बोरियां गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतलाम जिले के सात रूंडा निवासी सुनील पिता रमेश बालदेव के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घायल मजदूर को परिजन और प्रत्यक्षदर्शी तुरंत बाइक से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट