Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशचमारी में महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोल… बस स्टैंड...

चमारी में महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ हल्ला बोल… बस स्टैंड पर किया चक्काजाम

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले के चमारी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चमारी बस स्टैंड पर सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान छपारा से चमारी होते हुए आदेगांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग घंटों तक जाम रहा।

महिलाओं ने लगाया आरोप
महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार आवेदन और निवेदन देकर अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने की मांग की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गाँव-गाँव में खुलेआम शराब बिक रही है और पुलिस प्रशासन इस पर आँख मूँदे हुए है।

‘अवैध धंधा फल-फूल रहा’
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध और पारिवारिक कलह बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट