Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशमॉडल की संदिग्ध मौत में 'लव जिहाद' का पेंच… मुस्लिम बॉयफ्रेंड अब...

मॉडल की संदिग्ध मौत में ‘लव जिहाद’ का पेंच… मुस्लिम बॉयफ्रेंड अब तक फरार

युवती के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में एक बार फिर मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया जा रहा है। 27 साल की मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका का मुस्लिम बॉयफ्रेंड सोमवार की सुबह उसे भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में छोड़कर भाग गया। वहीं डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती के प्राइवेट पार्ट सहित कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

सोशल मीडिया पर खुशबू के कई फोटो मौजूद
मॉडल खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसका ‘डायमंड गर्ल’ नाम से अकाउंट है, जिस पर वो मॉडलिंग के फोटो अपलोड किया करती थी। उसके लगभग 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

कासिम के साथ लिव इन में रहती थी खुशबू
पुलिस के मुताबिक खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहा करती थी। जिसके बारे में घरवालों का कहना है कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। बहन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसे फोन पर कासिम के बारे में खुशबू ने बताया था।

मंडी बामोरा की रहने वाली थी खुशबू
खुशबू ने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था, लेकिन पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग करने लगी थी। वो पार्ट टाइम जॉब भी करती थी। तीन साल से भोपाल में रह रही खुशबू कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।

घरवालों ने कासिम पर लगाया आरोप
खुशबू की मां ने कहा कि तीन दिन पहले कासिम का कॉल आया था, उसने कहा था कि मैं मुसलमान हूं, लेकिन आपकी बेटी मेरे साथ है। आप फिक्र मत करो। मैं उसे साथ लेकर उज्जैन जा रहा हूं। बाद में जानकारी मिली कि रास्ते में बेटी की तबीयत बिगड़ी तो कासिम ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। बेटी को बेसुध देखने के बाद वह भाग गया। हमें इंसाफ चाहिए, बेटी की हत्या करने वाले को सख्त सजा मिलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट