कटनी। रेलवे स्टेशन रोड से सुभाष चौक तक जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग और चाट-फुलकी के ठेलों से जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि कुछ रसूखदार लोग रोज़ाना अपने वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है।दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी नगर निगम और यातायात विभाग को कई बार दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि निगम का अतिक्रमण दस्ता इन ठेलों और फुलकी विक्रेताओं से सांठगांठ बनाए हुए है। सूत्रों के अनुसार, इनसे हर माह कथित रूप से ₹500 ‘सहयोग राशि’ वसूली जाती है, जिसके बदले इन्हें कार्रवाई से बचाया जाता है।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि निगम का डंडा सिर्फ सड़क किनारे रोज़ कमाने वाले सब्ज़ी विक्रेताओं पर चलता है, जबकि स्टेशन रोड और एमजीएम हॉस्पिटल के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों और ठेलों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।लोगों ने मांग की है कि नगर निगम और यातायात विभाग तुरंत संयुक्त अभियान चलाकर अवैध पार्किंग और ठेलों को हटाए, ताकि इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
स्टेशन रोड पर रोज़ाना जाम, नगर निगम और यातायात विभाग मौनरसूखदारों के वाहनों और फुलकी ठेलों से बाधित होता यातायात,
सम्बंधित ख़बरें


