सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ अवैध नशे के खिलाफ सतना पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। लगातार छापामार कार्रवाई के जरिए अवैध नशा कारोबारियों के नेटवर्क को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसे माफियाओं को पनपने ना दें, क्योंकि इनके कारण अपराध में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक गाड़ी जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा लोड है, जिसके पीछे के नंबर प्लेट मे MP19CA2023 लिखा है जो मैहर बायपास से सतना तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाइन जिला सतना योगेन्द्र सिंह परिहार ने वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन मे तत्काल एक पुलिस टीम गठित की और तत्काल वाहन को रोककर चेकिंग की तो उससे गांजा तस्करी का खुलासा हुआ।
गांजा का जखीरा हुआ बरामद
वाहन को मैहर बायपास थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे घेराबंदी कर रोका गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 8 बोरियों मे अलग-अलग 1-1 किलो के टेप लगे पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा 145 किलोग्राम जिसकी कीमत कीमती 29 लाख रूपये और सफेद रंग की फोर व्हीलर इनोवा जिसकी कीमत करीबन 10 लाख रूपयें बरामद की गई। जिसे नियमानुसार जब्त किया गया। साथ ही आरोपी महेश दाहिया और उसके अन्य दो साथियों पर मामला दर्ज किया गया।


