Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशलाड़ली बहनों को खुशखबरी: अब हर महीने मिलेगा 1500 रुपये, CM कल...

लाड़ली बहनों को खुशखबरी: अब हर महीने मिलेगा 1500 रुपये, CM कल सिवनी में देंगे कई सौगात

सिवनी से लाड़ली बहनों को सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनाओं के बैंक खाते में ₹1500 की 30वीं किस्त जारी करेंगे।

सिवनी/ जितेन्द्र भरद्वाज/ खबर डिजिटल/ 30th Installment of Ladli Behna Yojana – मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों की नवंबर माह की 30वीं किस्‍त 12 नवंबर को सिवनी से जिले से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस बार से लाडली बहनों के खाते में हर माह 1500 रुपये खाते में आएंगे।

प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनाओं के खातें में आएंगे 1500 रुपये

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना का राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम सिवनी जिला मुख्‍यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्‍यम से CM Dr. Mohan Yadav मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30वीं किस्‍त के रूप में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनाओं के बैंक खाते में 1500-1500 रुपये के मान से कुल 1857 करोड रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित करेंगे। जिससे जिले की 2 लाख 68 हजार 155 लाड़ली बहनाऐं भी लाभांवित होंगी।

लाड़ली बहनों को सिवनी से मिलेगी ‘मोहन’ की सौगात… 1500 रुपये किए जाएंगे प्रत्येक के खाते में ट्रांसफर – Khabar Digital

मुख्यमंत्री 114 विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्‍त के अवसर पर Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव अन्‍य जनप्रतिनिधियों के साथ 560.75 करोड रूपये लागत के 114 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास की सौगातें देंगे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि मंचासीन होंगे। वहीं जिले के विभिन्‍न क्षेत्रों से लाड़ली बहनाऐं, प्रभुत्‍वजन तथा गणमान्‍य नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्‍थल पर महिला बाल विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, आजीविका मिशन, वित्‍त विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्‍य विभागों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।साथ ही कार्यक्रम में 237.52 करोड रूपये लागत के कुल 85 विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट