P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीयुवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना जगाएंगे सरदार@150 यूनिटी मार्च और...

युवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना जगाएंगे सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव — सांसद वीडी शर्मा

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ –भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों — सरदार@150 यूनिटी मार्च और सांसद खेल महोत्सव — की विस्तृत जानकारी दी।सांसद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित ये दोनों आयोजन युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, जिला मंत्री आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।सरदार@150 यूनिटी मार्च : लौह पुरुष को समर्पित राष्ट्रीय पदयात्रासांसद शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार एवं MY Bharat के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर Sardar@150 Unity March का आयोजन किया जा रहा है।इस अभियान का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया था।देशभर में युवाओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी से यह पदयात्रा निकाली जा रही है।सांसद शर्मा ने कहा कि —“सरदार पटेल ने जिस संकल्प से बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी।”दो चरणों में होगा आयोजनपहला चरण (31 अक्टूबर से 25 नवंबर) तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के जिलों में तीन दिवसीय, 8–10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं।इस अवधि में स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला, स्वच्छता अभियान और योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।दूसरा चरण (26 नवंबर से 6 दिसंबर) तक राष्ट्रीय पदयात्रा के रूप में करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक 152 किलोमीटर की यात्रा के रूप में निकलेगा।इस यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में विकसित भारत प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रत्येक शाम सरदार गाथा का आयोजन होगा।इस यात्रा हेतु पंजीकरण MY Bharat Portal(https://mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर जारी है।सांसद शर्मा ने युवाओं से इस राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ने की अपील की।सांसद खेल महोत्सव : “खेलो भारत, बढ़ो भारत” की भावना के साथ 25 नवंबर से शुभारंभसांसद शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2025 तक खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के कटनी जिले में आयोजित किया जाएगा।यह आयोजन चार जनपदों और एक आंशिक जनपद क्षेत्र की 275 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।महोत्सव का भव्य शुभारंभ 24 नवंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल परिसर (फॉरेस्टर ग्राउंड) में होगा, जिसमें सभी जनपदों और मंडलों के खिलाड़ी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।पंचायत से लोकसभा ट्रॉफी तकखेल महोत्सव की प्रतियोगिताएँ पंचायत स्तर से प्रारंभ होकर मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक आयोजित की जाएंगी।जिला स्तर की विजेता टीमें पन्ना में होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेंगी, जहाँ विजेताओं को लोकसभा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।शामिल खेल प्रतियोगिताएँइस टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, योग, खो-खो और रस्साकसी जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल किए गए हैं।सभी खेलों के लिए रेफरी, एम्पायर, प्रबंधन समिति और जूरी का गठन किया जा चुका है ताकि प्रतियोगिताएँ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हों।युवाओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रभावना भरने की पहलसांसद शर्मा ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ये दोनों कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं बल्कि जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के महाअभियान हैं।उन्होंने कहा कि —“अमृत पीढ़ी के युवाओं की भूमिका राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हर युवा अपने भीतर देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्य भावना को जागृत करे।”दिल्ली ब्लास्ट पर बोले सांसद — दोषियों को बख्शा नहीं जाएगादिल्ली में हुई कार ब्लास्ट की घटना पर सांसद शर्मा ने कहा कि इस घटना की जांच देश की शीर्ष जांच एजेंसियां कर रही हैं।“किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है, देश की ओर आंख उठाने वालों का हश्र दुनिया देख चुकी है।”उन्होंने इस घटना में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।साथ ही, कटनी से जुड़े विकास कार्यों पर पत्रकारों के सुझावों पर गंभीरता से पहल करने का भरोसा भी दिलाया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट