Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेश57 वर्षीय महिला HIV पॉजिटिव… अस्पताल में चढ़ाया था ब्लड

57 वर्षीय महिला HIV पॉजिटिव… अस्पताल में चढ़ाया था ब्लड

बेटे ने लगाई सख्त कार्रवाई की गुहार

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां घुटने के ऑपरेशन के बाद 57 वर्षीय महिला HIV संक्रमित पाई गई. घटना ने न केवल परिवार के होश उड़ा दिए, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिला अस्पताल से चढ़ाए गए ब्लड को लेकर अब पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग तेज हो गई है।

दोबारा ऑपरेशन के समय पता चला
दरअसल, हरदा की इस बुजुर्ग महिला के दोनों घुटनों का ऑपरेशन 20 अगस्त 2025 को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में किया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला को दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ी, जो जिला अस्पताल से लाकर ट्रांसफ्यूज किया गया, ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन 11 सितंबर को महिला को फिर से स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। दोबारा ऑपरेशन की तैयारी के दौरान रूटीन ब्लड जांच में महिला HIV पॉजिटिव निकली. यह खबर सुनते ही परिजन स्तब्ध रह गए।

जिम्मेदार अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
जिसके बाद परिजन ने इसकी लिखित शिकायत सीएमएचओ ओर पुलिस अधीक्षक के कर न्याय की गुहार लगाई और आरोप भी लगाए कि जिस अस्पताल में आपरेशन हुआ तब तक जांच नेगेटिव थी और लगभग कुछ दिनों बाद फिर से जांच हुई तो पॉजिटिव रिपोर्ट आई जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने से मना कर दिया अब पीड़िता का भोपाल के अस्पताल में इलाज जारी हे परिजनों ने मांग की हे कि लापरवाही करने वालों पर शीघ्र उचित कार्यवाही हो

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एच पी सिंह से की चर्चा
उन्होंने बताया कि एक पीड़ित के द्वारा शिकायत की गई जिसकी जांच कर रिपोर्ट भोपाल भेज दी गई वहां से निर्देश प्राप्त होते ही शीघ्र उचित कार्यवाही की जाएगी चुकी रिपोर्ट गोपनीय हे इस लिए सार्वजनिक नहीं की जा सकती

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट