P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में चमका डिंडौरी का परचम… डिंडौरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर में चमका डिंडौरी का परचम… डिंडौरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69वीं राज्य स्तरीय रग्बी स्पर्धा

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र जाटव के मार्गदर्शन में, विभागीय शालेय खेल कैलेंडर 2025–26 के अंतर्गत 69वीं शालेय राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में भव्य रूप से किया गया। इस स्पर्धा में जिले से चयनित 72 सदस्यीय दल ने प्रशिक्षक रमा साहू के कुशल मार्गदर्शन में 7 से 11 नवम्बर 2025 तक भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया।

मजबूत टीमों को किया परास्त
बालिका सीनियर वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में ग्वालियर संभाग को 0–10 से हराया तथा फाइनल मुकाबले में उज्जैन संभाग को 5–10 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसी प्रकार सब जूनियर बालक वर्ग ने भी शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

निरंतर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण का नतीजा
जिला क्रीड़ा प्रभारी पी.एस. राजपूत ने बताया कि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि डिंडौरी जिले ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी माह उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
विद्यालयों और जिले को गौरवान्वित करने वाले इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री राजेंद्र जाटव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. राय, प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, खेल प्रशिक्षक रमा साहू, अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, नवीन खरगाल, दिलीप सोनवानी, शेरमेर खालको, परवेज खान और अमर साहू सहित जिले के अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट