P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसरकारी स्कूल में लगाए गांजे के पेड़… आखिर कौन कर रहा है...

सरकारी स्कूल में लगाए गांजे के पेड़… आखिर कौन कर रहा है नशे का कारोबार

जिम्मेदार जवाब देने से बचे

श्योपुर/धीरज कुमार बालोठिया/खबर डिजिटल/ प्रदेश सरकार ने नशें के अवैध कारोबारियों के खिलाफ भले ही मुहिम छेड़ रखी हैं, लेकिन श्योपुर के कराहल में इसका कितना असर है यह तो शिक्षा के मंदिर में लहलहाती खड़ी अवैध गांजे की फसल सारे दावों की पोल खोलते हुए नजर आती है। श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र के एकलव्य आवासीय विद्यालय में सैकड़ो की तादाद में खड़े अवैध गांजे के पौधे सारे सिस्टम को कटघरे में खड़ा करने के लिए ही काफी है,आखिर शिक्षा के मंदिर में गांधी का क्या काम है..? गांजे के पौधे स्कूल के अंदर किस तरह पहुंचे, इन तमाम सवालों का किसी के पास कोई माकूल जवाब भी नहीं है, स्कूल के अंदर अवैध गांजे की खड़ी फसल बहुत ही शर्मनाक है।

उठे गंभीर सवाल
एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में सैकड़ो की तादाद में खड़े अवैध गांजे के पौधे जो यह साबित करती है कि यहां अवैध गांजे का सेवन किया जाता है। जिसके चलते आज यहां अवैध गांजे की फसल लहलहा रही है, अब सवाल यह उठता है कि आखिर शिक्षा के इस मंदिर में अवैध गांजे का सेवन करता कौन है, यहां के अध्यापक या छात्र कोई भी हो सकता है जो भी हो मसला बड़ा है और गंभीर है।

मीडिया को देख भागते नजर आए प्राचार्य
कराहल एकलव्य विद्यालय की प्राचार्य अशोक जायसवाल से मीडिया ने सवाल किया कि आपके विद्यालय परिसर में अवैध गांजे के पेड़ लहलहा रहे है, आखिर यह विद्यालय परिसर में कैसे पहुंचे और किस तरह इसकी खेती की जा रही है तो प्राचार्य बोले कि पेड़ों को तुरंत हटवा दिया जाएगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, अब सवाल प्राचार्य से किया तो वह जवाब क्यों नहीं दे पाए कि आखिर क्या थी वजह की प्राचार्य उन पेड़ों को हटवाने की बात कह रहे हैं, मादक पदार्थ के पौधे मिलना प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है।

एएसआई बोले अवैध गतिविधि पर एक्शन लिया जाएगा
कराहल थाने में पदस्थ एएसआई पवन शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी अभी थाने पर नहीं है, वह किसी काम से श्योपुर गई है, लखन कुशवाह नाम के युवक वीडियो लेकर आए हैं, इसमें स्पष्ट नहीं दिख रहा है, मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद अवैध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट