Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकमिश्नर जबलपुर के निर्देश पर जिला पंचायत एवं जनपद कार्यालय का रोस्टर...

कमिश्नर जबलपुर के निर्देश पर जिला पंचायत एवं जनपद कार्यालय का रोस्टर निरीक्षण


कमिश्नर जबलपुर के निर्देश पर जिला पंचायत एवं जनपद कार्यालय का रोस्टर निरीक्षण

कटनी – मंगलवार को जबलपुर संभाग के कमिश्नर धनंजय सिंह भदौरिया के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल ने जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय कटनी का रोस्टर निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति का जायजा लिया।

जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी योजना प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरीक्षण दल को योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी और संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएँ। निरीक्षण दल में शिव प्रसाद (उपसंचालक, विधि) और सुनील लाहोरिया (एडीईओ) शामिल थे।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी की उपस्थिति में निरीक्षण दल ने वन टू वन योजनावार लेखा, स्थापना, भंडार, निर्माण, पंचायत प्रकोष्ठ, स्वच्छ भारत अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एमडीएम, 15 वित्त और अन्य योजनाओं के अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व प्रदीप सिंह, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषिराज चढ़ार (पीओ मनरेगा), स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी और मृगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण का उद्देश्य योजना क्रियान्वयन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कार्यों की समयबद्ध समीक्षा करना बताया गया।

जिला प्रशासन ने कहा कि इस तरह के नियमित निरीक्षण से योजनाओं की गुणवत्ता और लाभार्थियों तक सही लाभ पहुँचाने में सुधार होता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट