Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटायेघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर निगमायुक्त ने प्रभारी सहायक यंत्री...

कटायेघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर निगमायुक्त ने प्रभारी सहायक यंत्री को जारी किया चेतावनी पत्र


कटायेघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर निगमायुक्त ने प्रभारी सहायक यंत्री को जारी किया चेतावनी पत्र

कटनी – नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही पर अब कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कटायेघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह को चेतावनी पत्र जारी किया है।

निगमायुक्त इन दिनों नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, गुणवत्ता से समझौता न हो, और कहीं भी लापरवाही या मानक विरुद्ध कार्य पाए जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

कटायेघाट में हनुमान मंदिर से कटायेघाट मोड़ तक रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का निरीक्षण निगमायुक्त ने विगत दिवस किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें कार्य में स्पष्ट रूप से लापरवाही और मानकहीनता दिखाई दी। इसी आधार पर प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन यंत्री द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारी नहीं पाया गया।

इसके बाद निगमायुक्त परिहार ने सहायक यंत्री को चेतावनी पत्र जारी करते हुए भविष्य के लिए सचेत किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आगे से सभी निर्माण कार्य पूर्ण तकनीकी सुपरविजन, गुणवत्ता मानकों तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप कराए जाएँ। साथ ही कार्य में सुधार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी योजना में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभानी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट