जनफीडबैक आधारित थानों की रैंकिंग जारी—कुठला प्रथम, बाकल और बड़वारा भी टॉप-3 में शामिल
कटनी – जिले में पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत करने और थाना स्तर पर पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) की पहल पर अक्टूबर 2025 की जनसंतुष्टि रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग आगंतुक रजिस्टर, डिजिटल स्कैनर फीडबैक और वरिष्ठ अधिकारियों की क्रॉस कॉलिंग के आधार पर तैयार की गई है।
शीर्ष तीन थाना
1️⃣ थाना कुठला
आगंतुक: 143
फीडबैक: 100
संतुष्टि: 90.5% (जिले में प्रथम स्थान)
2️⃣ थाना बाकल
आगंतुक: 89
फीडबैक: 50
संतुष्टि: 88%
3️⃣ थाना बड़वारा
आगंतुक: 96
फीडबैक: 50
संतुष्टि: 84.8%
इन तीनों थानों ने नागरिकों से मिले उच्च फीडबैक के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और जिले में “सर्वश्रेष्ठ थाना” श्रेणी में स्थान हासिल किया है।
निम्न रैंकिंग वाले थाना
अजाक थाना
आगंतुक: 10 | फीडबैक: 05 | संतुष्टि: 42.8%
थाना उमारियापान
आगंतुक: 31 | फीडबैक: 13 | संतुष्टि: 57.1%
थाना ढीमरखेड़ा
आगंतुक: 35 | फीडबैक: 14 | संतुष्टि: 61.2%
इन थानों के प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश स्पष्ट दिखाई देने पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी का निर्देश
80% से अधिक संतुष्टि प्राप्त करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
75% से कम संतुष्टि वाले थाना प्रभारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह रैंकिंग व्यवस्था पुलिस सेवाओं में सुधार, त्वरित समस्याओं के समाधान और नागरिकों के विश्वास को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से थानों में जवाबदेही बढ़ेगी और पुलिस-जन संबंध और अधिक मजबूत होंगे।


