P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीझिंझरी नाका ब्लैक स्पॉट पर CPR/BLS प्रशिक्षण आयोजित

झिंझरी नाका ब्लैक स्पॉट पर CPR/BLS प्रशिक्षण आयोजित

खबर डिजिटल/ कटनी न्यूज़ – पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को CPR/BLS (Cardiopulmonary Resuscitation / Basic Life Support) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय द्वारा झिंझरी नाका ब्लैक स्पॉट पर CPR/BLS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, ओम शांति अस्पताल, नई बस्ती कटनी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, थाना स्टाफ, चौकी प्रभारी झिंझरी राजेन्द्र दुबे एवं चौकी स्टाफ, प्लाटून कमांडर विजयांश चौधरी, SDERF टीम, यातायात पुलिस स्टाफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में लगभग 50–60 लोगों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी यातायात ने बताया कि जिले के अन्य ब्लैक स्पॉट्स पर भी शीघ्र ही ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट