P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला कांग्रेस कटनी कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जिला कांग्रेस कटनी कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ — प्रशिक्षण शिविर में नियुक्त प्रशिक्षण अधिकारी श्री राशुल खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण अधिकारी ने उपस्थित सभी सदस्यों को SIR क्या है, इसकी प्रक्रिया क्या होती है और इसकी अंतिम तिथि क्या है—इन सभी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही दावा–आपत्ति कब और कैसे लगानी है, तथा BLO द्वारा भरवाए जाने वाले फ़ॉर्म को सही तरीके से पूरा करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई।शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सभी ने अपने सवाल पूछकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षण अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए सभी दस्तावेज़ों की जांच पूरी करना आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न हो।जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई जा सके।शिविर में प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्री राजेश कुमार चौबे, प्रेम बत्रा, कमल पांडे, प्रशांत जायसवाल, आफताब अहमद, संजय गुप्ता, अभय खरे, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, राजेश कुमार गुप्ता, उर्मिला ओमप्रकाश कुशवाहा, श्याम पाहुजा, रमेश मिश्रा, पुरुषोत्तम गौतम, मनीराम पांडे, विजय चंदवानी, देवीदास तुलस्तानी, सुरेंद्र कुमार राणा, कैलाश कनौजिया, सलाउद्दीन खान, अशोक बहरानी, प्रियंक बिचपुरिया, राजमणि तिवारी, शशिकांत शेखर भारद्वाज, मंजू निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, हरि बर्मन, मुकेश बहरानी, रामकृपाल सूर्यवंशी, राजकुमार विश्वकर्मा, श्याम सुंदर कुशवाहा, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।— जिला कांग्रेस कमेटी, कटनी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट