P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश3 दिन बाद इंदौर की बहू बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, 23 नवंबर...

3 दिन बाद इंदौर की बहू बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना, 23 नवंबर को स्मृति-पलाश की शादी

महाराष्ट्र के सांगली में होंगी रस्में पूरी

Smriti-Palash Wedding: इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मशहूर सिंगर पलक मुछाल (Palak Muchhal) के भाई मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुछाल (Palash Muchhal) की 3 दिन के बाद शादी होने वाली है। जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सितारे शामिल होंगे। शादी की सारी रस्में स्मृति के होमटाउन सांगली(महाराष्ट्र) में पूरी होंगी, जोकि शुरुआती दौर में है।

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर और महाराष्ट्र की बेटी स्मृति मंधाना 23 नवंबर को मध्यप्रदेश इंदौर की बहू बनने वाली हैं। वो मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुछाल से शादी करने जा रही हैं। उधर, पूरी टीम इंडिया को स्मृति की शादी का बेसब्री से इंतजार है, जोकि धीरे-धीरे विवाह स्थल पर पहुंचना शुरु होने वाले हैं।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुशी दोगुनी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी साल महिला वर्ल्ड कप जीता है, और इसी साल स्मृति मंधाना की शादी होने जा रही है। स्मृति के होमटाउन सांगली(महाराष्ट्र) में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसको लेकर दोनों ही परिवारों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। स्मृति (Smriti Mandhana Wedding) और पलाश की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों दुनिया के बड़े सितारे शामिल होंगे। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी पूरी टीम के साथ शादी में शामिल होने की जानकारी दी है।

इंदौर के लोग भी बेहद उत्साहित
इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को काफी उत्साहित देखा जा रहा है, क्योंकि उनके शहर की बहू स्मृति मंधाना बनने वाली है। हालांकि जानकारी के मुताबिक मुछाल परिवार के पूरी तरह से मुंबई में बसने के चलते इंदौर में कोई भी रस्म नहीं की जाएगी, लेकिन शहर से उनके मामा का परिवार शादी में शामिल होने पहुंच चुका है।

माहेश्वरी समाज से हैं दोनों परिवार
मिली जानकारी के अनुसार पलाश और स्मृति दोनों ही माहेश्वरी समाज से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ही परिवार मूलत: राजस्थान के डीडवाना के निवासी हैं, इसलिए एक ही कुलदेवी को इन परिवारों से निमंत्रण भेजा गया है।वहीं पलक और पलाश के पुराने साथी भी इस शादी में शामिल होने जाएंगे

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट