खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़/सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेडनिगमायुक्त तपस्या परिहार के नेतृत्व में 91.46 वेटेज स्कोर, प्रदेश के टॉप टेन नगर निगमों में शामिलकटनी (20 नवंबर 2025) – प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में नगर निगम कटनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम समूह के जिलों की सूची में टॉप टेन में जगह बनाई है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन और निरंतर मॉनिटरिंग के चलते निगम ने 91.46 वेटेज स्कोर के साथ आठवाँ स्थान हासिल किया है।अक्टूबर माह में जिले में कुल 674 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 53.59 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण करते हुए निगम ने ए ग्रेड प्राप्त किया। निगमायुक्त सुश्री परिहार ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों की सराहना की और आगे भी और अधिक संवेदनशीलता तथा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। लगातार समीक्षा और लंबित शिकायतों की मॉनिटरिंग के कारण ही निगम कटनी ने अक्टूबर माह में 53.59 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण समाधान और कुल 91.46 वेटेज स्कोर अर्जित कर ए ग्रेड में स्थान सुरक्षित किया है।
सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में कटनी नगर निगम चमका, मिला ए ग्रेड
सम्बंधित ख़बरें


