खबर डिजिटल /कटनी न्यूज़ – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में नगर में चल रहे मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एस आई आर के कुशल संपादन के मद्देनजर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम सीमा अंतर्गत नगर निगम के जोन कार्यो, नगर निगम कार्यालय, हेल्पडेस्क सहित अन्य कार्यो के लिए निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देश पर एसआईआर कार्य में संलग्न निगम के ऑपरेटर एवं कर्मचारियों की उपस्थिति समय से निर्धारित कराकर उनके कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा संकलित जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के उद्देश्य से राजस्व अधिकारी नगर निगम जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा एक आदेश जारी करते हुए निगम के प्रभारी राजस्व उप निरीक्षकों को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्व अधिकारी श्री पाठक द्वारा जारी आदेशानुसार जोन क्रमांक 1 बस स्टैंड आडिटोरियम के लिए राजकुमार प्यासी मोबाईल नंबर 6263698279 को तथा जोन क्रमांक 2 दुर्गा चौक खिरहनी हेतु प्रकाश पाण्डेय 9425160668 को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जोन क्रमांक 4 माधवनगर उप कार्यालय के लिए लवकुश तिवारी 8305483055 को और कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी हेतु विनोद सिंह चौहान 9425859416 को जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है। समस्त जोन प्रभारियों को दोनों पारियों में आपरेटरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति निर्धारित कराते हुए अधिकारियों से समन्वय कर प्रकाश, पेयजल, फर्नीचर, कम्प्यूटर प्रिंटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करानें के निर्देश दिए गए है।
एसआई आर कार्य में संलग्न निगम कर्मचारियों के कार्यो की मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त किए गए जोन प्रभारी
सम्बंधित ख़बरें


