P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशज्वेलरी शॉप संचालक की आंखों में झोंकी मिर्ची… चांदी का सामान लेकर...

ज्वेलरी शॉप संचालक की आंखों में झोंकी मिर्ची… चांदी का सामान लेकर भागा चोर

स्टेशन चौराहा की घटना

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेशन चौराहा स्थित कमल ज्वेलर्स के संचालक की आंखों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिर्च पाउडर फेंककर भाग जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले दुकान से चांदी का सामान खरीदा और दुकान संचालक विपुल जैन के खाते में पैसे डलवाने के नाम पर करीब एक घंटे तक उसे उलझाए रखा। इस दौरान जब दुकान संचालक एक फोन में व्यस्त हो गए तो अज्ञात व्यक्ति ने आंखों में मिर्ची झोंकी और फरार हो गया।

घटना के समय दुकानदार हो गए हैरान
मिर्च पावडर फेंके जाने के चलते दुकान संचालक कुछ भी समझ नहीं सके, और जब उनके हालत सामान्य हुई, तो उनके द्वारा घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी गई। हालांकि इस दौरान अज्ञात व्यक्ति दुकान से कोई भी सामान नहीं ले जा सका, जिसके चलते वारदात में कोई भी बड़ा नुकसान दुकान संचालक का नहीं हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसके आधार पर आने वाले वक्त में आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट