भाजपा की मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
कटनी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां भारती तथा पार्टी के पितृपुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
SIR को राष्ट्रीय दायित्व बताया – सांसद वीडी शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त (वीडी) शर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है।
उन्होंने बताया कि देश में अब एकीकृत मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होंगे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
शर्मा ने SIR को उन मतदाताओं की पहचान का सटीक तरीका बताया जो गलत ढंग से नाम जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि “सही मतदाता की पहचान कर उन्हें मतदान का अधिकार दिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसमें निष्ठा से जुटा हुआ है।”
SIR की प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी – प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने SIR की प्रक्रिया, महत्व और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी सभी जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि SIR देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की स्वच्छता को मजबूत करने वाला अभियान है।


