छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम नंदौरी मे़ शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश शाह मुख्य अतिथि रहे। इस शिविर में 337 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाना था।
सांसद विवेक बंटी साहू की पहल
दरअसल छिंदवाड़ा पांढुना के सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मरीज को निशुल्क इलाज किया जा रहा है ,गंभीर मरीज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा जा रहा है, ताकि उनका उपचार सही तरीके से किया जा सके।
धरती आबा योजना का लाभ
स्वास्थ्य शिविर में विधायक कमलेश शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धरती आबा योजना ने आदिवासियों की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया, और आदिवासियों को सक्षम बनाया है। उन्होंने सांसद का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। आयोजित शिविर को मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आयुष्मान योजना के तहत मरीज को पांच लाख रुपए इलाज के लिए निःशुल्क हैं, इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री दीपक नेमा, वरिष्ठ नेता डॉक्टर उमेश शर्मा, नितिन तिवारी, बंटी परिहार, अंकित जैन, राजेश कहार, अनमोल बत्रा, विजय चंद्रवंशी, मुकेश सूर्यवंशी, आरिफ शाह, दीपक साहू, धीरज मालवीय, हजारी चंद्रवंशी, ग्राम सरपंच अशो बाई, राजकुमार चंद्रवंशी, दीपक साहू, राजकुमार शर्मा, राजकुमारी, नागेश, शबनम, बानो खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करुष ठाकुर सहित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।


