P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीरविवार को भी संचालित रहीं हेल्पडेस्क सेवाएँ, मतदाताओं की गणना प्रपत्र संबंधी...

रविवार को भी संचालित रहीं हेल्पडेस्क सेवाएँ, मतदाताओं की गणना प्रपत्र संबंधी शंकाओं का हुआ त्वरित निराकरण

1

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ – निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नगर निगम प्रशासन मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम की हेल्पडेस्क सेवाएँ रविवार जैसे अवकाश दिवस पर भी पूरी तत्परता के साथ संचालित रहीं, जिससे नागरिकों को विशेष राहत मिली।निगम कार्यालय एवं विभिन्न जोन कार्यालयों में स्थापित हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने समर्पण और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एस.आई.आर. गणना प्रपत्र भरने में मतदाताओं का पूरा मार्गदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रत्येक नागरिक के प्रपत्रों की सावधानीपूर्वक जाँच कर उन्हें शुद्ध, व्यवस्थित और त्रुटिरहित रूप से भरवाने में सहयोग प्रदान किया।निगम प्रशासन की यह पहल मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट