Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशBreaking News : हादसों की घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा… तीन...

Breaking News : हादसों की घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा… तीन ट्रक की टक्कर, NH-30 घंटों बाधित

लोगों को होना पड़ा परेशान

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ हादसों की घाटी के नाम से मशहूर सोहागी पहाड़ में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देर रात हुए इस भीषण हादसे में तीन ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक कई घंटों तक केबिन में फंसा रहा। यह हादसा मछली लोडेड ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

कैसे हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज की ओर जा रहा मछली से भरा ट्रक सोहागी पहाड़ पर उतरते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। ब्रेक फेल होते ही तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

कई घंटों तक चला रेस्क्यू
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गैस कटर की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

NH-30 रहा बाधित
हादसे की वजह से रीवा–प्रयागराज नेशनल हाइवे 30 कई घंटों तक जाम रहा। लंबी कतारें लगने के बाद पुलिस और क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया और आवाजाही बहाल की गई।

पहले भी हो चुके कई हादसे
सोहागी पहाड़ NH-30 का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। खतरनाक मोड़, तीखे उतार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहाँ आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट