P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरहस्यमयी ढंग से 3 दिन से छात्र गायब … एफआईआर कराने थाने...

रहस्यमयी ढंग से 3 दिन से छात्र गायब … एफआईआर कराने थाने पहुंचे परिजन

अधीक्षक की लापरवाही उजागर

घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले घंसौर विकासखंड के शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास शिकारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां से एक छात्र का अचानक गुम जाने से हड़कंप मच गया बताया जाता है कि छात्र अरुण मरावी लगभग तीन दिन से संदिग्ध तरीके से छात्रावास से अचानक गुम हो गया परिजनों की माने तो छात्रावास में अरुण 23 तारीख को आखिरी बार देखा गया।

तीन दिन बाद खुली नींद
हैरानी की बात यह है कि छात्र के रहस्मयी ढंग से गायब हो जाने के लगभग तीन दिन बाद छात्रावास प्रबंधन की नींद खुली, इसके बाद अधीक्षक रम्मू लाल पंद्रे द्वारा परिजनों को खबर की गई जिसके बाद परिजन घंसौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे ।

पुलिस कर रही छात्र की तलाश
आदिवासी बालक छात्रावास शिकारा में यूं तो कई प्रकार की खामियां समय समय पर सामने आती रहीं हैं परंतु इस बार एक छात्र का रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाना कहीं न कहीं बड़ी चूक मानी जा रही है, फिलहाल घंसौर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट