खबर digital कटनी- — नगर निगम की सामान्य परिषद की बैठक शुक्रवार को निगमाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुड़वारा क्षेत्र के विधायक संदीप जायसवाल सहित निगम के पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। परिषद में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाहनिगम कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए परिषद ने उनके चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। अब कर्मचारियों को 300 रुपये की जगह 1000 रुपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता दिया जाएगा।निगम प्रशासन ने बताया कि भविष्य में वित्तीय स्थिति के अनुसार कर्मचारियों के भत्तों को और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।जैव विविधता समिति गठन पर चर्चाशासन के निर्देशानुसार जैव विविधता से संबंधित समिति के गठन के मुद्दे पर भी सदन में विस्तृत चर्चा की गई। समिति गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मामला परिषद में उठावर्ष 2001 से लंबित राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (प्रमोटर स्कीम) प्रकरण की न्यायालयीन स्थिति और आदेशों की जानकारी परिषद को दी गई।निगम हित को ध्यान में रखते हुए मामले में निगम द्वारा उठाए जाने वाले आगामी कदमों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस दौरान परिषद ने इस प्रकरण को राज्य शासन और लोकायुक्त को भेजने पर सहमति जताई, ताकि नगर निगम को नुकसान पहुंचाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।नियम 17 के प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुतबैठक के दौरान पार्षद सदस्यों द्वारा नियम 17 के अंतर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी निगम प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए।
नगर निगम परिषद बैठक में कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला
सम्बंधित ख़बरें


