खबर digital कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना एनकेजे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2024 में अपहृत हुई नाबालिग बालिका को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।घटना विवरणपुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत बच्चों की तलाश एवं दस्तयाबी के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अति पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना एनकेजे द्वारा टीम गठित की गई।थाना एनकेजे क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 193/24 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण में साइबर सेल कटनी की तकनीकी मदद से पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किया। टीम ने लोकेशन एवं सुरागों के आधार पर विदिशा (म.प्र.) से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।बालिका के लौटने पर परिजनों ने एनकेजे पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उइके, प्रआर गणेशदत्त मिश्रा, महिला सैनिक सरोज तथा साइबर सेल कटनी से अजय साकेत, अमित श्रीपाल और शुभम गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना एनकेजे पुलिस ने 2024 में गुमशुदा नाबालिग बालिका को विदिशा से किया दस्तयाब
सम्बंधित ख़बरें


