Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी गौशाला में गायों की मौत : भूख – इलाज के अभाव...

कटनी गौशाला में गायों की मौत : भूख – इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है, CEO से शिकायत

कटनी गौशाला में गायों की मौत : भूख – इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है, CEO से शिकायत

कटनी – जिले के बड़वारा विकासखंड की लाखाखेड़ा ग्राम पंचायत के बजरवारा गांव में स्थित वृन्दावन गौशाला की स्थिति चिंताजनक है। लक्ष्मी स्व–सहायता समूह द्वारा संचालित इस गौशाला में लगभग 230 गौवंश दर्ज है।आरोप है कि खान –पान और इलाज की उचित व्यवस्था न होने के कारण बड़ी संख्या गायों की मौत हो रही है। इस मामले में क्षेत्र के समाजसेवियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से लिखित शिकायत की है और तत्काल सुधार की मांग की है।

समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को जनपद कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बजरवारा की वृन्दावन गौशाला में हर दूसरे– तीसरे दिन भूख और इलाज के अभाव में गायों की मौत हो रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि कागजों में गौवंश सुरक्षित दिखाए जाते है, जबकि वास्तविकता में गायें सड़कों और गौशालाओं में दम तोड़ रही है।

शिकायतकर्ता राघवेन्द्र सिंह ने मृत गायों के निस्तारण पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, मृत गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे वे कुत्ते का शिकार बन जाती है। उन्होंने इस प्रथा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीण राजाराम पटेल ने भी बड़वारा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से गौशाला की व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भूख और इलाज के अभाव में हो रही गायों की मौत पर तत्काल रोक नहीं लगी और व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई, तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

CEO बोले – मामले की जांच कराई जाएगी

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा सिंह तेकाम ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अव्यवस्थाएं पाई जाती है तो उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट