श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले में अब अज्ञात बदमाशों का आतंक बढ़ गया है, श्योपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो चोरी की वारदात सामने आई है, पहली चोरी शहर के पटवारी कॉलोनी की है, जहां निशान सरदार के घर अज्ञात बदमाशों ने धावा, उस वक्त वो परिवार के साथ डबरा गए थे। जब वो घर लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा मिला, घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी मिली, सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। पीड़ित निशान सरदार के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने 80 हजार रुपये नगदी, 5 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। कुल 6 लाख रुपए के आसपास चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
आरआर रिसोर्ट में हुई चोरी
वहीं दूसरी चोरी शहर के आरआर रिसोर्ट में हुई है। यहां शादी समारोह के दौरान ससुर का नगदी और जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। किला रोड अंधेर बाबड़ी निवासी नरेंद्र शर्मा (59) ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर 2025 को उनके बेटे दीपू उर्फ अश्विनी की शादी आरआरआर रिसोर्ट में थी। रात करीब 11 बजे दूल्हे और दुल्हन के साथ परिजन स्टेज पर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के ससुर नंदबिहारी शर्मा (निवासी सौरखंड थाना अता, जिला बारा, राजस्थान) ने अपना बैग स्टेज के किनारे रखा था। फोटो खिंचवाने के बाद जब नंदबिहारी शर्मा ने अपना बैग उठाना चाहा, तो वह वहां से गायब था।
बैग में थे जेवरात और नगदी
बैग में सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की नाक की बाड़ी, एक सोने की नथ, चांदी की दो जोड़ी तोडिया, छह चांदी की बिछिया और लगभग 35 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। पीड़ित ने घटना के बाद कई घंटों तक बैग की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिससे कहा जा सकता है कि मानपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने आतंक मचाया हुआ है, लोगों के घरों से लेकर खेतों तक अज्ञात बदमाश उत्पात मचा रहे हैं, मानपुर थाना क्षेत्र में एक दर्जन किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की केबल समेत अन्य सामग्रीअज्ञात चोर उड़ा कर ले गए। हालांकि पुलिस इन चोरियों पर लगाम लगाने की बात कह रही है।


