Tuesday, November 3, 2026
Homeखेलकूदवेदांता के पिंकसिटी हाफ मैराथॉन 2025 में 15000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,...

वेदांता के पिंकसिटी हाफ मैराथॉन 2025 में 15000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, #रन फॉर ज़ीरो हंगर को दिया समर्थन

जयपुर : वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथॉन (वीपीसीएचएम 2025) के 10वें संस्करण का सफल समापन हुआ। इस आयोजन में तकरीबन 15,000 प्रतिभागियों ने वेदांता के #रन फॉर ज़ीरो हंगर मुवमेन्ट को समर्थन देने के लिए रेस में हिस्सा लिया।

इस पहल के माध्यम से वेदांता के नंद घरों के बच्चों के लिए कुल 1 लाख पोषण पैक जुटाए गए।


उद्घाटन और समर्थन

  • उद्घाटनकर्ता:
    • प्रिया अग्रवाल हेब्बर (नॉन-एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड और चेयरपसैन, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड)।
    • हरमनप्रीत कौर (भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और वीपीसीएचएम 2025 की इंटरनेशनल ब्राण्ड अम्बेसडर)।
  • आयोजक: एनीबॉडी कैन रन, वेदांता के सहयोग से (एनआरआई चौराहा, महल रोड़ पर आयोजित)।

#रन फॉर ज़ीरो हंगर और नंद घर

नंदघर परियोजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से विकसित वेदांता की मुख्य सामाजिक प्रभाव परियोजना है, जो देश भर की आंगनवाड़ियों में बदलाव लाती है:

  • लक्ष्य: इस पहल के तहत प्रतिभागियों द्वारा तय किए गए प्रत्येक किलोमीटर रन को नंद घर के बच्चों के लिए एक पोषण पैक में बदला गया।
  • नंद घर का विस्तार: 16 राज्यों में 10,000 से अधिक नंदघरों के साथ यह पहल ग्रामीण समुदायों के उत्थान के प्रयासों को जारी रखे हुए है।
  • उद्देश्य: बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं शुरूआती शिक्षा तथा महिलाओं को कौशल विकास एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करना।

मुख्य वक्ता के विचार

प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथॉन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के लिए लोगों के आंदोलन के रूप में उभरा है। उन्होंने देश भर में 13.7 लाख आंगनवाड़ियों में बदलाव लाने के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “यह देखकर अच्छा लगता है कि हज़ारों धावक न सिर्फ फिटनेस के लिए दौड़ रहे हैं बल्कि देश के नंदघरों में बच्चों के जीवन को प्रभावित करने के लिए इस रेस में हिस्सा ले रहे हैं। जब खेल का उपयोग जन कल्याण के लिए किया जाता है तो यह और भी शक्तिशाली बन जाता है।”

मैराथॉन श्रेणियाँ और विजेता

मैराथॉन का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया:

श्रेणी (दूरी)उद्देश्यविजेता (पुरुष/महिला)
21 किलोमीटर (हाफ मैराथान)पेशेवर एथलीट्सबबलू सिसोदिया (पुरुष), उजाला (महिला)
10 किलोमीटर (कूल रन)इंटरमीडिएट एथलीट्सपवन कुमार (पुरुष), सलोनी (महिला)
5 किलोमीटर (ड्रीम रन)बिगीनर्स एवं परिवार–

हर प्रतिभागी को राजस्थान ज़ावर माइन्स से प्राप्त किए गए और वेदांता की सब्सिडरी हिंदुस्तान जिंक द्वारा उत्पादित शुद्धतम उच्च श्रेणी के ज़िक से बने फिनिशर्स मैडल से सम्मानित किया गया। रेस से पहले जयपुर और बाड़मेर में मिनी-मैराथॉन का आयोजन किया गया था, जिसे भारतीय स्प्रिंट एथलीट सूफिया सूफी ने भी समर्थन दिया।

वेदांता और खेल

वीपीसीएचएम 2025, वेदांता की खेलों को फिटनेस, सामुदायिक सक्रियता और सामाजिक प्रभाव के रूप में उपयोग करने की विरासत पर आधारित है। वेदांता अन्य प्रमुख खेल आयोजनों को भी समर्थन देती है, जैसे:

  • वेदांता दिल्ली हाफ मैराथॉन।
  • वेदांता ज़िंक सिटी हॉफ मैराथॉन उदयपुर।
  • वेदांता टूर दे थार (डेज़र्ट एंड्योरेन्स सायकल रेस)।
  • फुटबॉल (ज़िंक फुटबॉल एकेडमी, सेसा फुटबॉल एकेडमी) और तीरंदाज़ी एकेडमी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट