सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ जिले के शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का रिजल्ट खराब आने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले महाविद्यालय के गेट में ताला चढ़कर सड़क में बैठे छात्राओं ने अपने हाथ में अंकसूची लेकर महाविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक चल जाए विरोध प्रदर्शन। प्रशासन को पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को छात्राओं ने अवगत कराया।
समस्याओं से जूझ रही छात्राएं
सतना शहर के बीच स्थित स्टेशन मार्ग शासकीय कन्या महाविद्यालय में लगातार छात्राएं परेशान है। दरअसल इस महाविद्यालय में छात्राओं को परीक्षा देने के बाद कभी अपसेंट, तो कभी जीरो अंक, तो कभी प्रोमोटेड कर देते हैं। ऐसे में लगातार इस समस्या से छात्राएं जूझ रही है। और इस समस्या के निराकरण को लेकर जब छात्राएं महाविद्यालय प्रबंधन या प्राचार्य से बात करती है, तो उन्हें यूनिवर्सिटी के नाम पर गुमराह कर दिया जाता है, लेकिन सही उपाय नहीं बताया जाता, और छात्राएं परेशान होती रहती है, जिससे उनका आगे का भविष्य के अंधकार में जा रहा है।
छात्राओं को दिए जीरो अंक या अपसेंट
पूरे कॉलेज में करीब 400 से अधिक छात्राओं को परीक्षा के बाद जीरो अंक, या अपसेंट कर दिया गया है। जिससे आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के बैनर तले छात्राएं महाविद्यालय के गेट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कन्या महाविद्यालय के गेट में ताला जड़ दिया, और छात्राएं गेट के सामने सड़क पर ही बैठ गई। और अपने हाथों में अंकसूची लेकर जमकर महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करती रही। यह विरोध प्रदर्शनकारी ढाई घंटे तक चला। इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के बीच छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच गहमा गहमी भी हुई, फिर एसडीएम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्र सौंपा गया, और समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की गई, इस दौरान एसडीएम ने जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।


