राष्ट्ररक्षक यूट्यूब चैनल वाले सुजीत सिंह पर सीएसपी से शिकायत कर महिला मालिक ने लगाया ब्लैकमेल कर पैसा वसूली और लड़की की मांग का आरोप
पैसों के भूखे यूट्यूबर ने मीडिया की आड़ में लगातार झूठी प्रोपेगेंडा युक्त खबरें चलाकर करता है ब्लैकमेल,देश में ऐसे ही कई मामलों में पुलिस कर चुकी है कार्यवाही
कर्नाटक हाईकोर्ट बोला था – यूट्यूब पर झूठी-आपत्तिजनक बातें फैल रहीं, इसपर कड़े कानून की आवश्यकता
कटनी – कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया को संध्या तिवारी नाम की महिला जोकि बरगवां में जल तरंग स्पा सेंटर चलाती है उन्होंने राष्ट्ररक्षक यूट्यूब चैनल संचालक यूट्यूबर सुजीत सिंह के ख़िलाफ़ एक शिकायती पत्र एवं सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव सौंपते हुए कहा है कि पिछले अक्टूबर माह में यूट्यूबर सुजीत सिंह उनके संस्थान पर आकर गलत नियत से हाथ एवं शरीर को छूते हुए विज्ञापन के नाम पर एक हजार अवैध पैसों की मांग करते हुए एक लड़की कि मसाज और सर्विस की मांग कि जिस पर स्पा कि संचालक महिला द्वारा किसी तरह का विज्ञापन न दिए जाने एवं लड़कियों द्वारा मसाज के अलावा किसी अन्य सर्विस को न दिए जाने की बात कही उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि इसीतरह 2 की सुजीत सिंह को मेरे ऑफिस में आए और और स्टाफ सीमा झारिया ने फोन पर बताया कि सुजीत सिंह विज्ञापन के नाम पर 5000 मांग रहे थे जिसमें से एक हजार ले गए एवं शाम को एक लड़की कि मांग की। मेरे द्वारा सुजीत सिंह को फोन पर किसी तरह का विज्ञापन न दिए जाने की बात बता दी गई थी जिसके बाद सुजीत सिंह राष्ट्ररक्षक यूट्यूब चैनल पर स्पा सेंटर कि बदनाम करने के लिए पुलिस से मिली भगत से देह व्यापार करने कि खबरें चलाकर बदनाम करने में लगे है। उसके द्वारा लड़के भिजवाकर मेरे स्टॉफ सहित लोगों की किया जाता है परेशान। स्पा संचालक महिला द्वारा पुलिस से कार्यवाही की मांग की गई है।
शरीफों के विरूद्ध झूठीं खबरें चलाकर बदनामी का डर दिखाकर वसूली का पुराना खिलाड़ी है सुजीत
यूट्यूब चैनल की आड़ में समाज के लोगों को बदनामी का डर दिखाकर पैसा वसूली का खेल का पिछले तीन चार सालों से खिलाड़ी बन कर उभरा है सुजीत सिंह, कभी महिलाओं के पेटीकोट बेचने का धंधा करने वाला,कंप्यूटर टाइपिस्ट के रूप काम करने वाले सुजीत सिंह ने यूट्यूब चैनल की आड़ कटनी के व्यापारियों, दुकानदारों, चल अचल संपत्ति का व्यापार करने वाले लोगों सहित पिछले वर्ष लाखों लोगों के श्रद्धा के केंद्र माधव नगर के धार्मिक स्थल के पूजनीय संत को भी बदनाम करने की झूठी खबरों को संत से जोड़ते हुए प्रसारित किया था । इसी तरह जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की झूठी खबरें चलाने पर विजयराघवगढ़ में महिलाओं ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था पुलिस अधीक्षक द्वारा भी कोई कार्यवाही न किए जाने के बाद अब उसी शिकायत को लेकर महिलाएं इस यूट्यूबर सुजीत सिंह पर कार्यवाही को न्यायालय लेकर जा रही है।
यूट्यूब पर झूठी खबरें चलाने वालों पर कार्यवाही के लिए बोल चुका है कर्नाटक हाईकोर्ट
यूट्यूब पर झूठी खबरें प्रसारित किए जाने के मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी कहा था कि आजकल यूट्यूब पर झूठी और आपत्तिजनक बातें इतनी आसानी से फैल रही हैं कि इन्हें रोकने के लिए मानहानि का कानून काफी नहीं है। अदालत ने कहा- लोग बेझिझक किसी को भी बदनाम कर रहे हैं और उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं, इस पर काबू पाने के लिए कानून एवं एक ठोस नीति बनाने की जरूरत है।


