Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पीरबाबा बायपास अतिक्रमण मुक्त, NHAI व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से...

कटनी पीरबाबा बायपास अतिक्रमण मुक्त, NHAI व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार

कटनी खबर digital News— से जबलपुर जाने वाले पीरबाबा बायपास पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, NHAI और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बायपास को अतिक्रमण मुक्त कराया।पीरबाबा बायपास पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ट्रक चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहनों का अवैध रूप से खड़ा किया जाना था। इस समस्या के समाधान के लिए NHAI के सहयोग से बायपास मार्ग पर फ्लेक्सिबल डेलीनेटर लगाए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, डेलीनेटर लगने से न सिर्फ अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी, बल्कि ओवरब्रिज के आसपास का दृश्य क्षेत्र भी बढ़ेगा, जिससे वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।इस कदम से बायपास पर यातायात अधिक सुचारू होगा और शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की गति में भी सुधार आएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट