सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ एक मां… जिसका दिल हर पल अपने बेटे की आवाज और उसके लौट आने की उम्मीद में धड़कता है। एक मां… जो करीब एक साल से दर-दर भटक रही है, लेकिन उसके बेटे जितेन्द्र उर्फ बिन्नू सैयाम का कहीं कोई पता नहीं है।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मामला सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के गणेशगंज का है, जहां एक मां ने अपने लापता बेटे को लेकर लखनादौन पुलिस को दिसबर 2024 में शिकायत की थी और अब पुलिस अधीक्षक सिवनी को भी नवंबर 2025 में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि उनका बेटा दिसंबर 24 से लापता है और लखनादौन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम
शिकायत में लिखा है कि परिवारिक विवाद के बाद जितेन्द्र उर्फ बिन्नू घर छोड़कर चला गया था। शुरूआत में सभी ने सोचा कि वह कुछ दिनों में वापस लौट आएगा, लेकिन दिन, महीने में बदले और अब एक साल का समय बीत चुका है। मां ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल नंबर का imei सहित उसके साथी की जानकारी पुलिस को दी गई।
जांच अधिकारी पर आरोप
मां राजकुमारी बाई का आरोप है कि एक युवक बृजेश कहार उनके बेटे के साथ अंतिम बार था और घर आने के लिए फोन पे के माध्यम से स्वयं ने पैसे भी डलवाए पर जब ब्रजेश अकेला घर आया तो उससे बेटे के बारे में पूछा गया तो उसने गोलमोल जवाब दिया, और कोई सही जानकारी नहीं दी। इस संदर्भ में मैं भी पुलिस को पूरी जानकारी देने के बाद भी जांच अधिकारी ने कोई जांच नहीं की।
साथी से पूछताछ की मांग
मां का कहना है कि अब वह उम्मीद की आखिरी कड़ी लेकर पुलिस और प्रशासन से यही प्रार्थना कर रही है। की जल्द से जल्द लोकेशन ट्रेस कर ओर उसके साथी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करते हुए उसके बेटे को सकुशल ढूंढ पाने की मांग की है। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन सभी मां-बाप की भी है जिनके बच्चे गुम हो जाते हैं और तलाश में सिर्फ इंतजार, निराशा और दर्द मिलता है।


