Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : जिलाबदर बदमाश से परिवार परेशान… परिवार को तोड़ने का...

Ujjain News : जिलाबदर बदमाश से परिवार परेशान… परिवार को तोड़ने का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार आया सामने

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ बेगमबाग कॉलोनी में रहने वाले परिवार ने एक जिलाबदर बदमाश पर परिवार को प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डाल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब परिवार ने पुलिस प्रशासन ने गुंडे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बदमाश उमर खान से परेशान
बेगमबाग कालोनी में रहने वाले आरिफ अली नामक युवक ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिलाबदर बदमाश उमर खान द्वारा परिवार के सदस्यों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उसके द्वारा सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डाल कर परिवार को बदनाम किया जा रहा है। वहीं पुलिस थाने में झूठे प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने ने भी अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार
इसके साथ ही परिवार ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पहुंचकर भी बदमाश के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट