कटनी खबर digital News विवेकानंद वार्ड स्थित लखेरा के बड़ी खेर माता मंदिर परिसर में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक चंडी मेले का आयोजन आज धूमधाम से किया जा रहा है। मंदिर के समीप लगने वाले इस वार्षिक मेले में चंडी देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होती है।चंडी देवी के दर्शन के लिए सुबह से ही लखेरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। मेले में लाई-लड्डू, लइया पट्टी, गुड़ की जलेबी सहित कई पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध हैं। साथ ही बच्चों के लिए प्लास्टिक, मिट्टी तथा डुबला जैसे देसी खिलौनों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।स्थानीय लोगों में चंडी मेले को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है और पूरे दिन मेले में रौनक बनी रहने की उम्मीद है।
कटनी के लखेरा स्थित बड़ी खेर माता मंदिर में आज चंडी मेले का आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


