P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Silver Rate Today 12 December 2025 : सोने के फिर बढ़े...

Gold Silver Rate Today 12 December 2025 : सोने के फिर बढ़े दाम… चांदी के भाव में आई कमी… जानिए लेटेस्ट प्राइस

सोना-चांदी का आज का दाम

Gold Silver Price Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ गोल्ड रेट कट के बाद डॉलर इंडेक्स 98.30 गिर गया। इससे सोना दूसरी करेंसीज के लिए सस्ता हो गया है। इससे मांग बढ़ी और सोने की कीमतों में तेजी आ गई है। सोने की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का भाव 0.23 फीसदी या 301 रुपये की बढ़त के साथ 1 लाख 32 हजार 770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25 फीसदी रेट कट करने और अगले साल एक और रेट कट के संकेत देने से गुरुवार को सोने-चांदी में भारी तेजी देखने को मिली थी।

चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने से इतर चांदी की कीमतों में आज गिरावट दिखाई दे रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी 0.24 फीसदी यानी 484 रुपये की गिरावट के साथ 1 लाख 98 हजार 458 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का अंतरराष्ट्रीय भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट नजर आई। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.07 फीसदी या 3.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4 हजार 309.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.04 फीसदी या 1.86 डॉलर की गिरावट के साथ 4 हजार 278.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का अंतरराष्ट्रीय भाव
चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड दिखाई दिया है। कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक कीमत 1.67 फीसदी या 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 64.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.21 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 63.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट