कटनी खबर digital News –जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।सिंघनपुर गांव स्थित महानदी के गुंडेहा घाट पर एक युवक का शव हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।शव की हालत को देखते हुए मामला सीधे तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
विजयराघवगढ़ में सनसनी, महानदी के गुंडेहा घाट पर युवक का शव हाथ-पैर बंधी हालत में मिला
सम्बंधित ख़बरें


