P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : सूने मकान को बनाया निशाना… दो बदमाशों ने दिया...

Ujjain News : सूने मकान को बनाया निशाना… दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड की अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 15 लाख रुपए से अधिक के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें दो बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं।

सरकारी ठेकेदार का मकान
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि सरकारी ठेकेदार पुरुषोत्तम गोयल का एक मकान अमरनाथ एवेन्यू और दूसरा बसंत विहार में है। बीती रात गोयल परिवार बसंत विहार वाले घर में था। सुबह तड़के जब परिवार अमरनाथ एवेन्यू स्थित मकान पहुंचा, तो मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जांच करने पर आभूषण और नकदी भी गायब थी।

सामान का किया जा रहा आकलन
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना रात करीब दो बजे की है। प्रारंभिक जांच में करीब 15 लाख रुपए की चोरी सामने आई है, हालांकि चोरी गए सामान का सटीक आकलन अभी किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट