भोपाल/इंदौर/खबर डिजिटल। CM Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 20 दिसंबर को प्रदेश के विकास और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM Mohan Yadav का दिनभर का कार्यक्रम भोपाल और इंदौर में निर्धारित किया गया है, जिसमें औद्योगिक, शहरी परिवहन और प्रशासनिक गतिविधियां शामिल हैं।
CM Mohan Yadav सुबह 10:10 बजे राजधानी भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10:50 बजे वे इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर यंग एंटरप्रेन्योर फोरम (YEF) समिट 2025 में शामिल होंगे। इस समिट में प्रदेश के युवा उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा। कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता, नवाचार और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
Must Read: इन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष उपाय – Khabar Digital
समिट कार्यक्रम के पश्चात CM Mohan Yadav दोपहर 1:25 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान कर राजधानी आगमन करेंगे। भोपाल पहुंचने के बाद दोपहर 2:30 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित रीजनल कॉन्फ्रेंस तथा भोपाल मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद CM Mohan Yadav शाम 5 बजे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे, साथ ही भोपाल मेट्रो में सफर भी करेंगे। यह दौरा आमजन को मेट्रो सुविधाओं से जोड़ने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री Mohan Yadav दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात शाम 7:30 बजे समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।


