P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRewa News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के 2 साल...

Rewa News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के 2 साल पूरे… बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हुए शामिल

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी त्योंथर का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन साई मैरिज गार्डन चुनरी मे विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज, मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में त्योंथर विधानसभा के जिला पदाधिकारी,मंडल समिति के समस्त सदस्य ,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ त्रिदेव एवं बी एल ए 2 सम्मिलित हुए।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने किया संबोधित
इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होना केवल एक समय सीमा का अंत नहीं,बल्कि प्रगति स्थिरता और जन विश्वास की नई गाथा का प्रारंभ है।उनके नेतृत्व में समृद्ध समावेशी और आत्म निर्भर मध्य प्रदेश का मानचित्र उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है सरकारें ने केवल 1वर्ष में ही 75000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देना सुनिश्चित किया है,जो युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है,निजी क्षेत्र में भी 2 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।यह सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि हजारों परिवारों की आशाओं और सपनों के सच होने का प्रमाण है।

महिला सशक्तिकरण का सराहनीय कदम
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कदम सराहनीय है । लाड़ली बहना योजना के तहत1.26 करोड़ से अधिक बहनों को 1500रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है बल्कि परिवार परिवार और समाज उनकी सहभागिता और सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारा त्योंथर भी विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।इन २सालों में त्योंथर में आईटीआई कॉलेज,इंडस्ट्रियल पार्क ,चाकघाट में रिवर फ्रंट, मीर बहरी पुल दर्जनों सड़कों समेत अनेकों विकास कार्य हुए है। विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकास के मोहन मंत्र को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है। इस अवसर पर एस आर आई के जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी एवं नरेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थित रही।

ये भी रहे मौजूद
गीता मांझी ,प्रणेश ओझा,मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव ,समीर सिंह, सावेद्र शर्मा,वेद प्रकाश मिश्रा, त्योंथर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला, चाकघाट नगर परिषद अध्यक्ष विभव जयसवाल, अलख नारायण केशवानी कौशलेश अद्विवेदी,अशोक पांडेय , प्रशांत पाठक,तुलाराम पाठक सतीश केशरवानी,ऋषि तिवारी, अनुपम तिवारी,जैनेन्द्र मिश्रा समेत विधानसभा भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट