बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ स्व.ओम प्रकाश सलूजा के सातवें पुण्य स्मरण पर मां शारदा सहायता समिति बैतूल एवं सलूजा परिवार द्वारा ओम मेडिकल स्टोर्स गंज प्रांगण में एक ऐसा अभिनव और भावनात्मक आयोजन किया गया, जिसने देशभक्ति और मानवता की सेवा को एक मंच पर ला खड़ा किया। एक हाथ में तिरंगा देश की शान, दूजे हाथ से रक्तदान की भावना के साथ 108 लोगों ने रक्तदान कर समाज को नई प्रेरणा दी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
तिरंगे के साथ हुआ रक्तदान शिविर का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार डी.डी. उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, आमला-सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्रीमती पुष्पा सलूजा, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, हेमंत पगारिया, दीपक सलूजा, सुनील सलूजा, अतीत पवार, शक्ति मदान, विजय सलूजा, अमीर झाम, मनजीत सिंह साहनी, जयदेव गायकी, राहुल गुगनानी, डॉक्टर प्रशांत सोनी, मां शारदा सहायता समिति अध्यक्ष हिमांशु सोनी, महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमासिंह चौहान, कृष्णा चौधरी, संजय शुक्ला एवं संस्था संस्थापक शैलेंद्र बिहारिया द्वारा स्व. ओम प्रकाश सलूजा को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं रिबन काटकर किया गया।
प्रेरक उद्बोधनों में गूंजी रक्तदान की महत्ता
कार्यक्रम में पं.कांत दीक्षित, प्रमोद अग्रवाल, राजसिंह परिहार, मंजीत सिंह सहानी, दीपक खुराना, राजू अग्रवाल एवं गुड्डू शर्मा ने रक्तदान के महत्व और स्वर्गीय ओम प्रकाश सलूजा के सेवाभावी व्यक्तित्व पर प्रेरक उद्बोधन दिए, जिससे उपस्थित लोगों में सेवा भाव और अधिक प्रबल हुआ।
जागरूकता प्रदर्शनी ने बदली सोच
शिविर स्थल पर रक्तदान जागरूकता प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें रक्तदान के लाभ और रक्तदान कौन कर सकता है जैसी जानकारियां सरल चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गईं। प्रदर्शनी देखकर कई लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हुए और तत्काल रक्तदाता बने।
रक्तदान गीतों पर झूमे रक्तवीर
प्रदेश का यह पहला आयोजन रहा, जहां रक्तदान को समर्पित आर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया गया। साक्षी शर्मा, डॉक्टर सागर बिंझाड़े, अनंत तिवारी, भरत सूर्यवंशी, वंदना झरबडे, पूनम धोटे, कमलती चौहान, संगीता राठौड़, चंचल पांसे और नूतन लुहाड़िया ने अपने स्वयं रचित रक्तदान गीतों की प्रस्तुति दी। यारा हो यारा रक्त है तेरा बड़ा न्यारा, देने से इसको हानि नहीं है, बन जाता उतना दोबारा जैसे गीतों पर रक्तवीर उत्साह से झूम उठे।
रक्तक्रांति सम्मान से हुए सम्मानित रक्तदाता
रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर मनीष लश्करे, निमिष मालवीय, प्रकाश बंजारे, जगदीश किरोदे, प्रवीण परिहार, राजू मालवीय, रोहित मिश्रा, संतोष धुर्वे, संतोष पवार, अमन खान, करण लोखंडे, सर्वेश दीक्षित, उमेश दबाड़े, प्रकाश मकोड़े, धीरज हिरानी, मुकेश गुप्ता, सुदामा सूर्यवंशी, विशाल, प्रमेश राजपूत, मयूर चौहान, प्रेम वर्मा, भूपेंद्र कहार, डॉक्टर कमलेश रघुवंशी, विजय पटिया, सुदामा विश्वकर्मा, नितिन अग्रवाल, संदीप सोलंकी और विकाश प्रधान को रक्तक्रांति सम्मान 2025 से नवाजा गया।
रक्त वीरांगना सम्मान से गौरवान्वित हुई महिलाएं
इस अवसर पर प्राचार्य नीतू माहोरे, चंद्रप्रभा चौकीकर, प्रमिला धोत्रे, सुषमा सोनी, दीपा मालवीय, तूलिका पचौरी, पूनम धोटे, कल्पना माझी, बिल्लो पवार, संगीता राठौड़, कमलती चौहान, साक्षी शर्मा, रुक्मणि सुनारे, गीता जुमडे, स्वाति सलूजा, पुष्पा सलूजा, आकांक्षा सलूजा, ज्योति सलूजा, रेखा गुजरे, नीलम दुबे, अरुणा सोनी, वंदना झरबडे और दीपाली पांडे को रक्त वीरांगना सम्मान 2025 प्रदान किया गया।


