P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज 23 दिसम्बर के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज 23 दिसम्बर के कार्यक्रम

CM Mohan Yadav Program Today: धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, JP Nadda रहेंगे साथ

भोपाल/खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav Program Today मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23 दिसंबर को मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम दिनचर्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धार और बैतूल जिलों में मेडिकल कॉलेजों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां मुख्यमंत्री प्रातः 11:25 बजे उज्जैन से धार के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11:50 बजे वे धार के पी.जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की भी सहभागिता रहेगी।

Alirajpur News : बिना परमिट अनाज परिवहन… ग्रामीणों और बाप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पकड़ा – Khabar Digital

धार में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:45 बजे धार से बैतूल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे बैतूल में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। यहां भी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा उनके साथ मंच साझा करेंगे। बैतूल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी मिलेंगे।

कार्यक्रमों के समापन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 5:55 बजे बैतूल से भोपाल पहुंचेंगे। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Aaj Ka Rashifal: पढ़िए 12 राशियों का विस्तृत राशिफल और जानिए शुभ रंग, उपाय – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट