P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News : इंदौर में बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या… पंचम...

Indore News : इंदौर में बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या… पंचम वार्षिक उत्सव पर सजेगा ‘भव्य दरबार’

भक्त लगाएंगे आस्था की डुबकी

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ श्री निशुल्क श्याम सेवक मण्डल, इंदौर द्वारा मंडल के पंचमवार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत ‘भव्य दरबार’, इत्र-पुष्पवर्षा, श्याम संकीर्तन, छप्पन भोग एवं महाआरती जैसे विशेष आयोजन भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Image 10

प्रसिद्ध भजन गायक करेंगे शिरकत
कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से पधारे सुप्रसिद्ध गायक कलाकार अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। भजन संध्या में गौरव जी सोनी, विनायक जी ओझा (नांदेड़), गीतांजलि जी शर्मा (दिल्ली), सोनू जी शर्मा (इंदौर) एवं यश पाथराड (इंदौर) अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।

Image 11

‘करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम’
यह भव्य भजन संध्या का आयोजन 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शाम 7:30 बजे से, विठ्ठल रुक्मणी गार्डन, केशरबाग रोड, इंदौर (म.प्र.) में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के निवेदक श्री श्री खाटू श्याम धाम, अंबिकापुरी व्यवस्था समिति (इंदौर) हैं। आयोजकों ने शहर के समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने का आग्रह किया है। “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” इस भाव के साथ आयोजित यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आनंद का अनुपम संगम सिद्ध होगा।

Image 12
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट