P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन,स्टैण्डिंग कमेटी की...

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 : ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन,स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

झाबुआ जिले में मतदाता सूची से 45 हजार से अधिक नाम हटाए गए

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी प्रदान की गई। साथ ही यह जानकारी दी गई कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची चस्पा करने की प्रक्रिया जारी है।

प्रस्तुत जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में कुल 9 लाख 7 हजार 93 मतदाता दर्ज थे, जो ड्राफ्ट प्रकाशन दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को घटकर 8 लाख 61 हजार 654 हो गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 193 झाबुआ में 3,09,674, 194 थांदला में 2,64,231 तथा 195 पेटलावद में 2,87,749 मतदाता शामिल हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विभिन्न कारणों से कुल 45,439 नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जिनमें अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित, पहले से पंजीकृत एवं अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिले का जेंडर रेशियो 1003 एवं ईपी रेशियो 66 दर्ज किया गया है।

युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 981 से बढ़ाकर 1113 कर दी गई है। इसमें झाबुआ में 406, थांदला में 338 एवं पेटलावद में 369 मतदान केन्द्र शामिल हैं।

ड्राफ्ट सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज करने की अवधि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक रहेगी। दस्तावेज सत्यापन एवं सुनवाई की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। अंतिम निर्णय ईआरओ द्वारा लिया जाएगा, जबकि असंतुष्ट होने की स्थिति में अपील का प्रावधान भी रखा गया है।

बैठक में कलेक्टर ने समस्त ईआरओ को विधानसभा स्तर पर स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित करने तथा सभी मतदान केन्द्रों पर ड्राफ्ट सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण की पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मण्डलोई, ईआरओ एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट