P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : उज्जैन में फिल्म ‘राहु केतु’ का भव्य प्रमोशन… राजा...

Ujjain News : उज्जैन में फिल्म ‘राहु केतु’ का भव्य प्रमोशन… राजा कुमारी का गीत हुआ लॉन्च

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़ा प्रसिद्ध गायिका राजा कुमारी द्वारा गाया गया गीत भी लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्जैन की पावन धरा पर पहले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन अब यह शहर एक फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, जो अत्यंत सकारात्मक संकेत है।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उज्जैन और मध्यप्रदेश कला, साहित्य, संस्कृति और सिनेमा सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक, फिल्म प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट